Tech Mahindra Dividend 2026:टेक महिंद्रा के शेयरधारकों के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो बड़ी खुशखबरी आई है. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 32.7% बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, कंपनी की कमाई में भी 15.6% की बढ़ोतरी हुई है.
Tech Mahindra Dividend इसके साथ ही टेक महिंद्रा ने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर (Tech Mahindra Bonus Shares) और 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Tech Mahindra Dividend 2026) का ऐलान किया है. कंपनी ने 2015 के बाद पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है.
आज के कारोबार में कंपनी के शेयर दमदार नतीजे की वजह से 5 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
Raed More:Jio Platforms IPO Update: रिलायंस के शेयरधारकों को मिलेगा खास मौका! ₹2,500 करोड़ के शेयर होंगे रिजर्व
मुनाफा और कमाई में बंपर इजाफा
आईटी सर्विसेज कंपनी टेक महिंद्रा ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के 1,194.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया. यह 32.74% की बढ़ोतरी है.
Tech Mahindra Dividend वहीं, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15.6% बढ़कर 16,180.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 13,994.9 करोड़ रुपये था. पिछली तिमाही के मुकाबले भी कंपनी के रेवेन्यू में 3% और मुनाफे में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
हर शेयर पर मिलेगा एक फ्री शेयर
टेक महिंद्रा ने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है. इसके तहत हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 4.9 अरब रुपये तक के शेयर जारी करने की बात कही है. साल 2015 के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी बोनस शेयर देने जा रही है.
₹15 के डिविडेंड का भी ऐलान
बोनस शेयर के साथ कंपनी ने 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है. इसके लिए 23 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इस तारीख तक पात्र शेयरधारकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होने चाहिए. कंपनी के मुताबिक, पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान 13 नवंबर 2026 तक कर दिया जाएगा.
कंपनी के पास भारी-भरकम डील
Tech Mahindra Dividend टेक महिंद्रा ने सितंबर तिमाही में 1,023 मिलियन डॉलर के नए डील हासिल किए. इन सौदों की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) पिछले साल के मुकाबले 25.4% ज्यादा रही.
कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित जोशी ने कहा कि लगातार चार तिमाहियों से हर तिमाही 1 अरब डॉलर से ज्यादा के नए सौदे मिलना ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों और उनके भरोसे को दिखाता है. कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ भी सालाना आधार पर 7.2% रही.
टेक महिंद्रा इस तिमाही में अपनी 40वीं वर्षगांठ भी मना रही है. मोहित जोशी ने कहा कि कंपनी इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और शेयरधारकों के लिए लंबे समय में बेहतर वैल्यू बनाने पर फोकस करते हुए आगे बढ़ रही है.
Keyword:pc jeweller share price tech mahindra share price jio platforms ipo kospi index